उत्तरी सीमा पर भारतीय सशस्त्र बलों का मजबूत नियंत्रण : जनरल आरपी कलिता By: WD entertelment desk
कोलकाता। थलसेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने शुक्रवार को कहा कि देश की उत्तरी सीमा से सटे सीमा क्षेत्रों में स्थिरता है और वहां भारतीय सशस्त्र बलों का मजबूत नियंत्रण है। अरुणाचल प्रदेश में तवांग शहर के उत्तर-पूर्व में स्थित सीमावर्ती क्षेत्र यांगत्से में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के एक सप्ताह बाद कलिता ने यह बात कही।
इस क्षेत्र पर चीन की सेना ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' (पीएलए) ने 1962 में भी हमला किया था। कलिता ने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर विभिन्न बिंदुओं को लेकर दोनों देशों की सेनाओं की अलग-अलग अवधारणाएं हैं और इनमें से आठ क्षेत्रों की दोनों पक्षों ने पहचान की है।
उन्होंने कहा कि पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में इनमें से एक क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की, जिसका भारतीय बलों ने बहुत मजबूती से जवाब दिया। पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने कहा, वर्तमान में हम सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उत्तरी सीमा से लगते सीमा क्षेत्रों में स्थिरता है और हमारा मजबूत नियंत्रण है।(read entire article)(posted on: 2022-12-16)
View : 648 Times
पठान में दीपिका की भगवा बिकनी पर बढ़ा बवाल,प्रज्ञा ठाकुर ने मुुंह तोड़ने की दी धमकी,स्वरा का तंज,कपड़े देखने से फुर्सत नहीं By: WD entertelment desk
भोपाल। फिल्म पठान के बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण की भगव बिकनी और बोल्ड अंदाज पर विवाद बढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश से उठा विवाद अब देश के अन्य राज्यों में भी पहुंचने लगा है। वहीं मध्यप्रदेश में शाहरूख की फिल्म पठान का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बाद अब भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर फिल्म के विरोध में उतर आई है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि जो भगवा को अपमानित करेगा हम उसको मुंहतोड़ जवाब नहीं देंगे, उसका मुंह तोड़कर हाथ में रख देंगे।
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि जिसने भगवा का अपमान किया उसको भारतीय जनता पार्टी ने और जनता ने महुंतोड़ जवाब दिया है। अब भगवा जो अपमानित करेगा, उसको मुंहतोड़ जवाब नहीं मुंहतोड़कर हाथ में रखने कि हिम्मत रखते है। भगवा देश की आन-बान और शान है और राष्ट्रीय ध्वज में भी भगवा रंग रखा हुआ है, वह त्याग और बलिदान का प्रतीक है। भगवा की बेइज्ज़ती करने की कोशिश की गई तो कोई भी नहीं बचेगा. ऐसा करने वाले को हम मुंहतोड़ जवाब नहीं बल्कि उसका मुंहतोड़ कर हाथ में रखने की हिम्मत रखते हैं क्योंकि सनातनी जिंदा है हम सन्यासी भी पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने भी भगवा का आतंकवादी और चोर उचक्का तक कहा, उन्हें भी जनता ने करारा जवाब दे दिया है।
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि वह जनता से अपील करती है इनके पेट पर लात मारो और इनकी कोई फिल्म नहीं देखे। उन्होंने कहा कि वह सभी हिंदुंओं से अपील करती है वह अगर सच्चे हिंदू है तो कभी भी फिल्म नहीं देखेंगे और फिल्म को चलने नहीं देंगे। भगवा रंग के बेशर्म करने वालों को सावधान करती है। सनातन धर्म के अपमान करने वालों को किसी भी हालात में नहीं छोड़ेगी।(read entire article)(posted on: 2022-12-16)
View : 805 Times
Candlestick Prediction In Hindi : रंगबिरंगी मोमबत्ती बताती है आपका सुनहरा भविष्य By: WD_ENTERTAINMENT_DESK
Candles Astrology : मोमबत्ती भी बताती है आपका नसीब, पढ़ें रोचक जानकारी मोमबत्ती से भविष्य जानने की पद्धति रोम की विरासत मानी जाती है। इसकी बुनियाद प्रभु यीशू के महाप्रयाण के बाद मिलती है, जब उनके कुछ अनुयायियों ने उनका पता लगाने का प्रयास किया। कालांतर में यह पद्धति विकसित होकर विश्व के अनेक भागों में फैल गई।(read entire article)(posted on: 2022-12-14)
View : 228 Times
चाणक्य के महिलाओं के बारे में 13 विचार और नीतियां By: WD_ENTERTAINMENT_DESK
चाणक्य ने महिलाओं के बारे में कई बातों का उल्लेख अपनी चाणक्य नीति की पुस्तकों के अलावा अन्य पुस्तकों में भी किया है। इनमें से कई बातों से हम असहमत हो सकते हैं और कई से सहमत। चाणक्य यह यह बातें उस काल की स्थिति और परिस्थिति को देखकर लिखी थी। अब काल बदल चुका है। आओ जानते हैं चाणक्य के महिलाओं के संबंध में विचार।(read entire article)(posted on: 2022-12-14)
View : 201 Times
आखिर गीता में क्या खास है? By: WD_ENTERTAINMENT_DESK
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जब यह ज्ञान दिया गया तब मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की तिथि एकादशी थी। उस दिन रविवार था। कहते हैं कि उन्होंने यह ज्ञान लगभग 45 मिनट तक दिया था। अर्जुन के नन्दिघोष नामक रथ पर सारथी के स्थान पर खड़े होकर श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश किया था। कहते हैं प्रथम दिन का उपदेश प्रात: 8 से 9 बजे के बीच हुआ था। बाद के उपदेश कैंप में होते थे।(read entire article)(posted on: 2022-12-13)
View : 233 Times
गीता के 18 अध्याय में क्या लिखा है? By: WD_ENTERTAINMENT_DESK
Bhagavad gita summary : हिन्दुओं का धर्मग्रंथ है चार वेद, वेदों का सार है उपनिषद और उपनिषदों का सार है गीता। इसीलिए श्रीमद्भगवद गीता हिन्दुओं का सर्वमान्य ग्रंथ है। महाभारत के 18 अध्यायों में से 1 भीष्म पर्व का हिस्सा है भगवत गीता। गीता में भी कुल 18 अध्याय हैं। 18 अध्यायों की कुल श्लोक संख्या 700 है। आओ जानते हैं कि गीता के 18 अध्याय में क्या लिखा है?(read entire article)(posted on: 2022-12-13)
View : 244 Times
चुस्त-दुरुस्त स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस अब हो गई है सुस्त और कामचोर By: राम यादव
--- दो सदी पूर्व, 1829 में गठित लंदन की स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस की चुस्ती-दुरुस्ती के बारे में कुछ दशक पहले तक एक से एक चटकीले किस्से सुनाए जाते थे। आज हालत यह है कि वह अपनी सुस्ती और कामचेरी के लिए प्रसिद्ध हो गई है।
जो कोई लंदन घूमने जाता है, इसे अनिवार्य समझता है कि वहां स्कॉटलैंड यार्ड के किसी पुलिस वाले के साथ एक फ़ोटो तो होना ही चाहिए। काली वर्दीधारी, 'बॉबी' कहलाने वाले ये पुलिसकर्मी, लंदन शहर की पहचान का उसी तरह अभिन्न अंग बन गए हैं, जिस तरह अपनी घड़ी के साथ लंदन-टॉवर है या शाही महल 'बकिंघम पैलेस' के वे पहरेदार हैं, जो रोएंदार ऊंची काली टोपी पहने रहते हैं। लेकिन, आज का स्कॉटलैंड यार्ड वही स्कॉटलैंड यार्ड नहीं रहा, 'जैक द रिपर' कहलाने वाले कुख्यात हत्यारे का पीछा करने से परम विख्यात हो गया था।
स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस द्वारा अपराधों की जांच-पड़ताल और अपराधियों की धर-पकड़ का अनुपात इस बीच काफ़ी निराशाजनक हो गया है। उसे नस्ली भेदभाव, महिलाओं के प्रति दुराव और भ्रष्टाचारी स्वभाव का घुन लग गया है।(read entire article)(posted on: 2022-12-13)
View : 234 Times
चीन ने घुसपैठ की कोशिश की, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब By: WD entertelment desk
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 9 दिसंबर को तवांग इलाके में भारतीय एवं चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर लोकसभा में बयान देते हुए मंगलवार को कहा कि चीनी सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश में सीमा पर यथास्थिति को बदलने की कोशिश की, लेकिन हमारे सैनिकों ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
लोकसभा में हंगामे के बीच राजनाथ ने कहा कि इस मामले को कूटनीतिक स्तर पर भी उठाया गया है साथ दोनों देशों के बीच 11 दिसंबर को फ्लैग मीटिंग भी हुई है। उन्होंने सदस्यों से अनुरोध किया कि भारतीय सैनिकों की वीरता और पराक्रम का अभिनंद करें।(read entire article)(posted on: 2022-12-13)
View : 196 Times
भगवान शिव की तीसरी आंख का क्या है राज? By: WD_ENTERTAINMENT_DESK
Shiv Ji Ki tisri Aankh: भगवान शिव की तीसरी आंख का पुराणों में वर्णन मिलता है। उनके सभी चित्र और मूर्तियों में उनके माथे पर एक तीसरी आंख का चित्रण भी किया जाता रहा है। इसीलिए उन्हें त्रिलोचन भी कहते हैं। त्रिलोचन का अर्थ होता है तीन आंखों वाला क्योंकि एक मात्र भगवान शंकर ही ऐसे हैं जिनकी तीन आंखें हैं। उस आंख से वे वह सबकुछ देख सकते हैं जो आम आंखों से नहीं देखा जा सकता। आओ जानते हैं उनकी तीसरे नेत्र का रहस्य।(read entire article)(posted on: 2022-12-12)
View : 185 Times
आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय के 24 गुरु कौन थे जानिए उनके शुभ संदेश By: WD_ENTERTAINMENT_DESK
भगवान दत्तात्रेय (Lord Dattatreya) के अनुसार हमें जिस किसी से भी जितना सीखने को मिले, अवश्य ही सीखना चाहिए तथा उसे अपने आचरण में उतारने का प्रयत्न भी अवश्य ही करना चाहिए।(read entire article)(posted on: 2022-12-12)
View : 243 Times
© 2006 123ArticleOnline.com. All Rights Reserved. Use of our service is protected by our Privacy Policy and Terms of Service